Explore

Search

August 31, 2026 10:54 am

लेटेस्ट न्यूज़

नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के शिलान्यास पर अधिवक्ताओं ने जताया आभार

अंबिकापुर, सरगुजा,

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के माननीय मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा के सम्मान में सरगुजा जिला अधिवक्ता संघ, अंबिकापुर द्वारा भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह अंबिकापुर में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के वर्चुअल भूमिपूजन एवं शिलान्यास के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ताओं सहित न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात् सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया गया। सरगुजा जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल सोनी ने स्वागत भाषण देते हुए इस अवसर को सरगुजा के विधिक इतिहास का महत्वपूर्ण एवं स्वर्णिम अध्याय बताया।

इस अवसर पर राज्य अधिवक्ता परिषद के कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद तिवारी द्वारा मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा का शाल एवं श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया गया।

राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य श्री जनार्दन त्रिपाठी ने सम्मान पत्र का वाचन किया। उन्होंने कहा कि मुख्य न्यायाधिपति द्वारा अंबिकापुर को प्रदान की गई नवीन न्यायालय भवन की सौगात सदैव स्मरणीय रहेगी। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह न्यायालय परिसर न्याय व्यवस्था को अधिक सुलभ, आधुनिक एवं आमजन के अनुकूल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने मुख्य न्यायाधिपति के त्वरित एवं संवेदनशील न्यायिक निर्णयों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली बार एवं बेंच दोनों के लिए प्रेरणादायी है।

इसके पश्चात् संघर्ष समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह एवं गौरंगो सिंह तथा जनार्दन त्रिपाठी, हेमंत तिवारी, अशोक सिंह, अशोक दुबे, प्यारेलाल यादव एवं धनंजय मिश्रा द्वारा मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा को आदरपूर्वक मान-पत्र प्रदान किया गया।

समारोह में उपस्थित अधिवक्ताओं ने मुख्य न्यायाधिपति के लोककल्याणकारी न्यायिक कार्यों एवं अंबिकापुर में नवीन न्यायालय भवन के शिलान्यास के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष चंद्र अग्रवाल ने भी इस अवसर पर अपनी ओर से कृतज्ञता व्यक्त की।

आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा नया न्यायालय भवन

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि माननीय मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने सरगुजा की प्राकृतिक सुंदरता की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां के लोग अत्यंत सरल, सहज एवं सहृदय हैं। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका की जिम्मेदारी के निर्वहन के दौरान अंबिकापुर में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के वर्चुअल भूमिपूजन एवं शिलान्यास का अवसर मिला है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह नया न्यायालय भवन भविष्य में न्यायिक प्रक्रियाओं को और अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाने में सहायक होगा।

समारोह के दौरान मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान भेंट किया गया। सरगुजा जिला अधिवक्ता संघ की ओर से यह भावना व्यक्त की गई कि “हमारा सरगुजा आपके हृदय में हमेशा अंकित रहे।” स्मृति चिन्ह एवं सम्मान संघ के अध्यक्ष अनिल सोनी, सचिव सम्पूर्णांक गुप्ता, कोषाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, सह सचिव सी.पी. श्रीवास्तव, ग्रंथपाल अनिल सिन्हा, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव रोहित तिवारी तथा कार्यकारिणी सदस्य गजेंद्र सिंह, संजय अम्बष्ट, प्रमोद तिवारी, श्रीमती रूमा विश्वास एवं नचिकेता जायसवाल द्वारा प्रदान किया गया।

न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति जताया आभार

समारोह के अंत में संजय अम्बष्ट ने आभार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने अपने अत्यंत व्यस्त समय में से समय निकालकर अधिवक्ताओं को सम्मानित एवं कृतार्थ किया। उन्होंने मुख्य न्यायाधिपति की कार्यशैली, धैर्य एवं अधिवक्ताओं के प्रति सहयोगात्मक दृष्टिकोण की सराहना की।

उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव एवं एम.वी.एल.एन. सुब्रमण्यम, जिला न्यायाधीश श्री शक्ति सिंह राजपूत सहित सभी न्यायिक अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही कमिश्नर सरगुजा दुग्गा, आईजी सरगुजा दीपक कुमार झा, कलेक्टर सरगुजा अजीत बसंत एवं एसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल सहित जिला प्रशासन एवं न्यायिक प्रशासन के अधिकारियों तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी वरिष्ठ, कनिष्ठ एवं महिला अधिवक्ताओं को आयोजन की सफलता के लिए धन्यवाद दिया।

राज्य अधिवक्ता परिषद के कार्यकारिणी अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने कार्यक्रम के समापन की घोषणा करते हुए कहा कि ‘न्याय ही धर्म है’ के शाश्वत सिद्धांत को चरितार्थ करते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा के प्रति मुख्य न्यायाधिपति की संवेदनशीलता एवं निष्काम भाव हम सभी को न्यायिक आस्था और विश्वास के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।

कार्यक्रम का सफल संचालन अधिवक्ता जयेश वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि यह सभी के लिए गौरव और सौभाग्य का विषय है कि वे अंबिकापुर के नवीन न्यायालय भवन के शिलान्यास के ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बने। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया गया।

बड़ी संख्या में अधिवक्ता रहे उपस्थित

समारोह में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ताओं में सारंगधर सिंह, एस.के. पांडे, मो. परवेज, सी.डी. राजवाड़े, उदय राज तिवारी, ओ.पी. गुप्ता, गिरवर प्रजापति, बच्चू तिवारी, सुशील शुक्ला, डी.के. विश्वास, श्रीमती कामिनी सिन्हा, श्रीमती सरोज गुप्ता, रवि वर्मा, ए.सी. कुरैशी, राजन वर्मा, वेणुधर सिंह, वेद प्रकाश सिन्हा, शकील अहमद, आर.एन. प्रसाद, मिथलेश सिंह, कुंज बिहारी पैंकरा, संजय श्रीवास्तव, राजेश दुबे, नाबोर मिंज, विद्या भूषण श्रीवास्तव, मनोज अम्बष्ट, मनोज गुप्ता, अभिषेक कश्यप, एनामुल हक, प्रकाशमणि, शिवांश शुक्ला, शालिनी गुप्ता, मालती गुप्ता, अभिजीत सिंह, वसीम, भागीरथी, गणेश गुप्ता, मोहम्मद शाहिद, पारस ठाकुर, मनोज कुटियाले, अनुराग तिवारी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर