Explore

Search

August 12, 2026 4:21 pm

लेटेस्ट न्यूज़

सीमा पर तैनात सैनिक भाइयों के लिए सरगुजा की बहनों ने भेजा स्नेह का रक्षा सूत्र

अंबिकापुर. भारतीय सेना के वीर जवानों के प्रति सम्मान और बहनों के स्नेह का संदेश लेकर भाजपा महिला मोर्चा सरगुजा द्वारा इस रक्षाबंधन पर सीमा पर तैनात सैनिक भाइयों के लिए राखियां-रक्षा सूत्र भेजे जाएंगे। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी एवं भाजपा सरगुजा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन तथा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शुभांगी बिहाड़े के नेतृत्व में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर रक्षा सूत्र-राखियों का संग्रह किया जा रहा है।इसी क्रम में साईं बाबा कॉलेज प्रबंधन की ओर से भारतीय सेना के जवानों के लिए रक्षा सूत्र भेंट किए गए। महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ रक्षा सूत्र के पैकेट प्राप्त करने पहुंचीं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शुभांगी बिहाड़े ने कॉलेज प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा के लिए सैनिक भाई दिन-रात कठिन परिस्थितियों में डटे रहते हैं। उनके त्याग, समर्पण और राष्ट्रसेवा के प्रति सम्मान व्यक्त करने का रक्षाबंधन से बेहतर अवसर नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा, “रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि यह विश्वास, सुरक्षा और स्नेह का प्रतीक है। हमारे सैनिक भाई हजारों किलोमीटर दूर सीमा पर रहकर देशवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। इस रक्षाबंधन पर सरगुजा की बहनों की ओर से भेजी जा रही राखियां उनके लिए स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं का संदेश लेकर जाएंगी। हम सभी प्रार्थना करते हैं कि हमारे वीर जवान सदैव स्वस्थ और सुरक्षित रहें तथा मां भारती की सेवा करते हुए उनका मनोबल सदैव ऊंचा रहे।”

शुभांगी बिहाड़े ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा का यह अभियान समाज के विभिन्न वर्गों को राष्ट्रसेवा और सैनिकों के सम्मान से जोड़ने का माध्यम बन रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक बहनों एवं सामाजिक संस्थाओं से इस अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ता, साईं बाबा कॉलेज प्राचार्य डॉ० राजेश श्रीवास्तव, डॉ० वंदना पांडेय एवं स्टाफ उपस्थित थे।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर