लखनपुर/विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल होने आए सरपंच की बाइक को अज्ञात चोरों ने किया पार रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस।
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सरपंच संघ के तत्वाधान में सामुदायिक भवन लखनपुर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। पलगड़ी सरपंच सूरज सिंह पैकरा 9 अगस्त दिन और रविवार को सामुदायिक भवन के सामने सीजी 15 डीसी 5804 पल्सर बाइक को खड़ा कर कार्यक्रम में शामिल होने अंदर गए। रात लगभग 7:30 बजे वापस आकर देखा तो उक्त स्थान पर मोटरसाइकिल नहीं था। अज्ञात चोरों के द्वारा उसे चोरी कर लिया गया था। खोजबीन के बाद ही मोटरसाइकिल का कुछ पता नहीं चला। सरपंच ने मंगलवार को लखनपुर थाने पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराया लखनपुर पुलिस 305(b) BNS की धारा के तहत अपराध पंजीकृत करते हुए मामले की जांच शुरू की है।




