Explore

Search

July 30, 2026 3:49 am

लेटेस्ट न्यूज़

श्रावण के पहले दिन शिवालयों में उमड़ी शिवभक्तों की भारी भीड़

युवा पत्रकार देशबन्धु नेताम देवभोग गरियाबंद 

देवभोग क्षेत्र के ग्राम खोकसरा में श्रावण माह के प्रथम ही दिन से ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों की गूंज सुनाई देने लगी है। सुबह से ही स्थानीय शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

जल अभिषेक के लिए लगी लंबी कतारें सुबह से ही खोकसरा गांव के मोटरा नदी के तट पर बने मुख्य शिव मंदिर में जल चढ़ाने, बेलपत्र, धतूरा, दूध और फूल-मालाएं अर्पित करने के लिए भक्तों की लंबी लाइनें देखी गईं। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की।

कांवरियों में दिखा विशेष उत्साह

क्षेत्र के नदी से पवित्र जल भरकर लाए कांवड़ यात्रियों कांवरियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। भगवा वस्त्रों में सजे कांवड़िए ‘बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा है’ के भजनों के साथ कतारबद्ध होकर मंदिर पहुंचे। खोकसरा के साथ-साथ पड़ोसी राज्य उड़ीसा के कालाहांडी आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों के कारण पूरा वातावरण शिवमय हो गया।

सुरक्षा एवं पूजा-अर्चना की व्यवस्था

मंदिर के पुजारी दास परिवार व खोकसरा के समस्त नागरिक एवं बोल बम समिति व स्थानीय युवाओं द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतज़ाम किए गए थे। भीड़ को नियंत्रित करने और जल चढ़ाने की प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने के लिए स्वयंसेवक तैनात रहे। इसके साथ ही पूरे श्रावण मास के दौरान विशेष आरती, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारी की गई है।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर