Explore

Search

July 27, 2026 11:27 pm

लेटेस्ट न्यूज़

शराब के पैसों को लेकर खूनी बवाल, 8 बदमाश गिरफ्तार; 2 चाकू और 1 तलवार जब्त

बिलासपुर। थाना सिरगिट्टी क्षेत्र के मैट्रिक चौक स्थित नर्सरी गेट के सामने शराब पीने के लिए पैसे मांगने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट और हंगामे से क्षेत्र की शांति एवं कानून व्यवस्था प्रभावित हुई। सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो धारदार चाकू और एक तलवार जब्त की है। आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की गंभीर धाराओं के तहत दो अलग-अलग अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई की रात करीब 8 बजे शराब पीने के लिए पैसे मांगने की बात पर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। भागने के प्रयास में कुछ आरोपी गिरकर घायल भी हो गए।

बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में बदमाशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर