Explore

Search

July 23, 2026 1:42 am

लेटेस्ट न्यूज़

सरगुजा के दो दोस्त दिल्ली के जंतर मंतर पर सोनम वांगचुक के समर्थन में जा रहे,बाइक दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा घायल

सरगुजा. सरगुजा जिले के दो युवकों का दिल्ली के जंतर मंतर पर सोनम वांगचुक के समर्थन में जा रहे समय रास्ते में भीषण सड़क दुर्घटना हो गई. हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक का फिलहाल अलीगढ़ के अस्पताल में इलाज चल रहा है.

घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के पास हुई. मृतक और घायल दोनों छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा ग्राम पंचायत के रहने वाले हैं. दोनों दोस्त 18 जुलाई की रात करीब 11 बजे पल्सर बाइक से दिल्ली के जंतर मंतर के लिए रवाना हुए थे.
हादसे में घायल दोस्त ने परिजनों को सूचना दी है. सूचना मिलते ही परिजन अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक सोनम वांगचुक के समर्थन में प्रदर्शन करने दिल्ली जा रहे थे. लंबी दूरी की यात्रा के दौरान अलीगढ़ क्षेत्र में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गई. हादसे की तीव्रता इतनी अधिक थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. दूसरे युवक को गंभीर चोटें आई हैं और उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल परिसर भेज दिया है. दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.
परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है. दोनों युवक स्थानीय स्तर पर सक्रिय रहते थे और सोनम वांगचुक के आंदोलन से जुड़े मुद्दों को लेकर जागरूक थे.

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर