Explore

Search

September 5, 2026 12:03 pm

लेटेस्ट न्यूज़

बाल सुधार गृह हत्याकांड में दूसरे मुख्य आरोपी की पटना से गिरफ्तारी…दो आरोपी अब भी फरार…एसएसपी की चेतावनी कानून हाथ में लेने या माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

बिलासपुर–बिलासपुर के बाल सुधार गृह के चौकीदार हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में फरार दूसरे मुख्य आरोपी विशाल चौबे को बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस की टीम आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर लेकर आ रही है। हालांकि इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं जिनकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।पुलिस के मुताबिक, हत्या के मामले में अब तक दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर मामले का खुलासा पूरी तरह कर दिया जाएगा।

इस बीच एसएसपी ने मामले को लेकर सख्त चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ जांच कर रही है। यदि कोई व्यक्ति इस घटना की आड़ में मृतक के परिजनों को भड़काने, कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ऐसे लोगों की पहचान कर रही है और किसी भी साजिशकर्ता को बख्शा नहीं जाएगा।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर