Explore

Search

July 7, 2026 11:07 pm

लेटेस्ट न्यूज़

बिलासपुर रेलवे परिक्षेत्र में सनसनी! तितली चौक के पास नाले में मिली अर्धनग्न महिला की लाश

दुर्गेश मरावी,

बिलासपुर. बिलासपुर शहर के तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे परिक्षेत्र स्थित तितली चौक के पास मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब नाले में एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही तोरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मृतका की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष के बीच आंकी गई है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है पुलिस मामला दर्ज कर गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान किया जा रहा है, ताकि महिला की शिनाख्त हो सके।

पुलिस का कहना है कि मृतका की पहचान होने के बाद ही उसकी मौत के कारणों और घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता चल सकेगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर