Explore

Search

June 29, 2026 11:24 pm

लेटेस्ट न्यूज़

ब्रेकिंग : आकाशीय बिजली के कहर में 5 साल के मासूम सहित 3 लोगों की मौत, एक घायल

अंबिकापुर. अचानक मौसम के बदलाव के साथ आए आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक साथ तीन लोगों की जान चली गई. मृतकों में 5 वर्षीय मासूम बच्चा भी शामिल है. एक अन्य बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गया है. पूरे घटनाक्रम से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.
घटना धौरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमकी ग्राम पंचायत के खुटापारा गांव की है.आज सोमवार शाम अचानक मौसम बिगड़ा और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश शुरू हो गई. इसी दौरान स्कूल के मैदान में आम चुनने गए 2 बच्ची,1 बालक और बैल चरा रहे एक युवक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए.
बताया जा रहा है कि बिजली इतनी जोर से गिरी कि आसपास के लोग भी सकते में आ गए. मौके पर पहुंची ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन 5 वर्षीय बालक और एक बच्ची और युवक को बचाया नहीं जा सका. एक घायल बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर