Explore

Search

June 11, 2026 9:07 am

लेटेस्ट न्यूज़

सीएमओ को हटाने की मांग, बस स्टैंड व्यवसायियों ने दी अनिश्चितकालीन बंद की चेतावनी

रिपोर्टर,,, कृष्ण नाथ टोप्पो,,, बलरामपुर

राजपुर. सुशासन तिहार के दौरान नगर पंचायत राजपुर में आयोजित समस्या निवारण शिविर में प्रतीक्षा बस स्टैंड के व्यवसायियों ने प्रभारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए नगर पंचायत सीएमओ रविन्द्र लाल को हटाने की मांग की है।

व्यवसायियों ने ज्ञापन में आरोप लगाया है कि सीएमओ द्वारा लगातार मानसिक प्रताड़ना की जा रही है तथा अभद्र भाषा का प्रयोग कर भय का वातावरण बनाया जा रहा है, जिससे बस स्टैंड के व्यापारी असहज स्थिति में कार्य करने को मजबूर हैं।
व्यवसायियों ने चेतावनी दी है कि यदि सीएमओ को हटाने की कार्रवाई नहीं की जाती है तो शुक्रवार से बस स्टैंड के सभी व्यवसायी विरोध स्वरूप अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहते हुए अपनी दुकानें बंद रखेंगे वहीं ज्ञापन की प्रतिलिप नगर पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष थाना प्रभारी राजपुर सहित कलेक्टर बलरामपुर को भी प्रेषित किया हैं वहीं ज्ञापन सौंपने के दौरान पार्षद विशवास कुमार गुप्ता सहित व्यवसायी अशोक कश्यप, सचिन सोनी, मुन्ना गुप्ता, अंकुर सोनी, विकास ठाकुर, लवकुश सोनी, विकास यादव, नंदू सोनी, देवलखन गुप्ता सहित दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहे।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर