Explore

Search

June 27, 2026 1:01 am

लेटेस्ट न्यूज़

विधायक रामकुमार टोप्पो और नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी विवाद में तनाव, राजस्व कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

अंबिकापुर. सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी के बीच विवाद ने अब बड़े रूप ले लिया है। राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने नायब तहसीलदार के समर्थन में मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने सरगुजा कलेक्ट्रेट परिसर में धरना शुरू कर दिया है और विधायक रामकुमार टोप्पो तथा उनके समर्थकों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

धरने पर बैठे राजस्व अधिकारी-कर्मचारियों के कारण जिले के राजस्व संबंधी समस्त कामकाज प्रभावित हो गया है। तहसील, कलेक्ट्रेट और संबंधित कार्यालयों में सामान्य काम-काज ठप पड़ गया है। कर्मचारियों का कहना है कि विधायक और उनके समर्थकों द्वारा नायब तहसीलदार के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जिसके खिलाफ उन्होंने एकजुट होकर protest किया है।

सीतापुर में भी प्रदर्शन की तैयारी

इधर सीतापुर क्षेत्र में विधायक रामकुमार टोप्पो के समर्थकों में भी आक्रोश है। सूत्रों के अनुसार आज (शुक्रवार) को विधायक के समर्थकों द्वारा बड़े स्तर पर प्रदर्शन और जुलूस निकालने की तैयारी चल रही है। समर्थक विधायक के पक्ष में प्रदर्शन कर नायब तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर सकते हैं।

इस पूरे मामले को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। कलेक्ट्रेट परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

विवाद की पृष्ठभूमि….बताया जा रहा है कि सीतापुर क्षेत्र में कुछ राजस्व संबंधी मामले को लेकर विधायक रामकुमार टोप्पो और नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी के बीच तीखी नोंक-झोंक हुई थी। इस घटना के बाद राजस्व विभाग के कर्मचारियों में रोष व्याप्त है और उन्होंने सामूहिक रूप से धरने का फैसला लिया।

वर्तमान में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। जिला प्रशासन दोनों पक्षों के बीच बातचीत कर विवाद का शांतिपूर्ण समाधान निकालने का प्रयास कर रहा है।

अभी तक इस मामले में कलेक्टर या पुलिस अधीक्षक की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। आगे की घटनाक्रम पर नजर बनी हुई है।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर