लखनपुर. छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत लखनपुर विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमगंवा में निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था इस कार्यक्रम में मुख्यअतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव विशिष्ट अतिथि जनपद अध्यक्ष शशिकला विक्रम सिंह, सरपंच सूर्यबहादुर सिंह भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, महामंत्री विक्रम सिंह,s m d c के अध्यक्ष डी.एन.यादव, अयोध्या प्रसाद यादव, ननका यादव, पप्पूयादव, रामगोविंद सिंह, पूना राम,शिवचरण,जय भगवान संहिता अन्य अतिथि मौजूद रहे। जहां सर्वप्रथम माता सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। स्कूल के प्रचार और शिक्षकों के द्वारा अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया है। तत्पश्चात जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव जनपद अध्यक्ष शशिकला विक्रम सिंह ने अपने संबोधन में छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना कर उन्हें पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। अतिथियों के हाथों कक्षा नौवीं में अध्यनरत 19 छात्राओं को निशुल्क साइकिल का वितरण किया गया साइकिल पाकर छात्राएं खुश नजर आए और साइकिल की घंटी बजाकर अतिथियों का अभिवादन किया है। इस दौरान प्राचार्य महेश कुमार कुशवाहा, मनोज सिंह, झारिया शिक्षक शिक्षिकाएं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
लेटेस्ट न्यूज़
सड़क पर बाँधी रस्सी में फंसकर बाइक सवार युवक की मौत, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
October 17, 2026
7:40 pm
पुरानी रंजिश में साले ने टांगी से वार कर जीजा की कर दी बेरहमी से हत्या
October 13, 2026
11:41 am
बाइक से गांजा तस्करी करते 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार
October 8, 2026
8:44 pm
बकरे की चमड़ी और पचौनी की वजह से हुई मौत
October 7, 2026
8:57 pm



