Explore

Search

October 24, 2026 6:19 pm

लेटेस्ट न्यूज़

ब्रेकिंग : काम करने आए युवक की हत्या,मृतक पश्चिम बंगाल का रहने वाला

अंबिकापुर. सरगुजा जिले के मैनपाट थाना क्षेत्र में एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक युवक पश्चिम बंगाल का रहने वाला बताया जा रहा है, जो पिछले कुछ महीनों से मैनपाट में मिस्त्री का काम कर रहा था। लोगों के द्वारा हत्या की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ग्राम कुदारीडीह में बन रहे एक कालोनी में पश्चिम बंगाल के दो युवक मिस्त्री का काम कर रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक सोमवार की रात शराब के नशे में दोनों के बीच विवाद हुआ था। सुबह एक युवक का शव मिला जबकि दूसरा फरार। जबकि मृतक का सिर कुचल कर हत्या की गई है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि संभवतः हत्यारे के द्वारा पत्थर से सिर कुचल हत्या की गई होगी। मृतक की पहचान राजू के रूप में की गई है। फिलहाल कमलेश्वरपुर मामले की जांच में जुट गई है।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर