Explore

Search

April 19, 2026 10:56 am

लेटेस्ट न्यूज़

शहर में सड़कों का निर्माण कार्य शुरू,जल्द जर्जर सड़क से मिलेगा छुटकारा

अंबिकापुर. आज स्वर्गीय रविशंकर त्रिपाठी चौक, रिंग रोड में नगर निगम जोन क्रमांक-3 में 3 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन महापौर मंजूषा भगत व नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह टीन्नी तथा पी डब्ल्यू डी प्रभारी मनीष सिंह द्वारा भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, पूर्व सभापति ललन प्रताप सिंह, पूर्व सभापति त्रिलोक कपूर कुशवाहा की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर लगभग 3 करोड़ के डामरीकरण, सीसी रोड, नाली निर्माण तथा पेवर ब्लॉक सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर कार्य प्रारम्भ किया गया। इस अवसर पर अंबिकापुर शहर की आम जनता को संबोधित करते हुए महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि लंबी बरसात के बाद अब जाकर निर्माण कार्यों को प्रारंभ करने का समय हमें मिला है, अब सड़कों का निर्माण शुरू होने से आम जनता को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के जोन क्रमांक-3 जिसमें 10 वार्ड शामिल हैं में निर्माण कार्य का आज भूमिपूजन हुआ है ऐसे ही आने वाले दिनों में सभी पांच जोन में निर्माण कार्य प्रारंभ होंगे। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में लगभग 15 करोड़ के कामों के साथ-साथ 11.59 करोड़ के महामाया कॉरिडोर के कामों का भी भूमिपूजन कर कार्य प्रारंभ किया जाना है। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जनता ने जिस उम्मीद के साथ नगर निगम में भाजपा की सरकार बनाई है उसे पूरा करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा कि बरसात के समय कांग्रेस के लोग बहुत हल्ला करते रहे कि नगर निगम में काम नहीं हो रहा, अब काम शुरू हो रहा है तो उन्हें भी आकर देखना चाहिए। इस अवसर पर नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह टीन्नी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में आज से शुरू हुआ निर्माण कार्यों का सिलसिला लगातार चलने वाला है। विष्णु देव साय सरकार का संकल्प “हमने बनाया है हम ही संवारेंगे” जरूर पूरा होगा क्योंकि विकास कार्यों के लिए सरकार के पास पैसों की कोई कमी नहीं है। कार्यक्रम को पूर्व सभापति ललन प्रताप सिंह, पूर्व सभापति त्रिलोक कपूर कुशवाहा, पार्षद आलोक दुबे तथा पार्षद मनोज गुप्ता ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पी डब्ल्यू डी प्रभारी मनीष सिंह ने तथा आभार प्रदर्शन नगर निगम आयुक्त डी एन कश्यप ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष, अरुणा सिंह, अंबिकेश केशरी, करता राम गुप्ता, अभिमन्यु गुप्ता, संतोष दास, अनिल जायसवाल, अभिषेक शर्मा, कैलाश मिश्रा, विवेक दुबे, अनिल तिवारी, रमेश जयसवाल, रवीन्द्र गुप्त भारती, जितेंद्र सोनी, विशाल गोस्वामी, श्वेता गुप्ता, ममता तिवारी, प्रियंका गुप्ता, सुशांत घोष, अनीता रवीन्द्र गुप्त भारती, शशिकांत जायसवाल, रविकांत उरांव, छोटू पांडे, शैलेश सिंह, छोटू मेराज, डॉ शिवमंगल सिंह, निरंजन राय, राहुल त्रिपाठी, प्रियंका चौबे, दीपक गर्ग, संजीव वर्मा, उमेश अग्रवाल, संजीव सेठ, चंदन शुक्ला, महेंद्र विश्वकर्मा तथा नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे।

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर