Explore

Search

October 25, 2026 1:29 pm

लेटेस्ट न्यूज़

जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार में भिड़ंत

अंबिकापुर. ग्राम लोसगी में पुरानी जमीन संबंधित विवाद को लेकर एक ही परिवार के चार सदस्यों के साथ मारपीट रिपोर्ट दर्ज जांच में जुटी पुलिस

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोसगी में पुराना जमीन संबंधित विवाद को लेकर एक ही परिवार के चार सदस्यों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। वहीं लखनपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की है। मिली जानकारी के मुताबिक रामसागर एक्का स्वर्गीय बैजनाथ उम्र 55 वर्ष ग्राम लोसगी थाना लखनपुर निवासी का गांव के संतोष एक्का के परिवार के साथ पुराना जमीन विवाद चल रहा था। 28 सितंबर दिन रविवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे जमीन जोताई को लेकर संतोष इक्का रामसागर एक्का के घर के पास आकर गाड़ी गलौज कर टांगी उठाकर रीता एक्का मारने के लगा घर के सदस्य रामसागर पिता स्वर्गीय बैजनाथ, रामेश्वरी पति राम सागर,सूरज एक्का, गुलाबी कली जब छुड़ाने के लिए दौड़े तो एक के बाद एक टांगी के बेंत से उन्हें मार कर चोटिल कर दिया। एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हो गए सभी उपचार हेतु लखनपुर अस्पताल पहुंचे जहां उपकार के बाद 29 सितंबर दिन सोमवार की शाम लखनपुर थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराने आवेदन लिया लखनपुर पुलिस विभिन्न धाराओं में संतोष एक्का के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुटी है।

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर