Explore

Search

October 26, 2026 12:29 am

लेटेस्ट न्यूज़

तेज रफ्तार पिकप वाहन ने हुंडई क्रेटा कार को मारी ठोकर

अंबिकापुर. नेशनल हाईवे 130 स्थित जनपद कार्यालय के सामने तेज रफ्तार पिकप वाहन ने हुंडई क्रेटा कार को मारी ठोकर बाल बाल बचा कर सवार पंचायत सचिव

लखनपुर थाना क्षेत्र के अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित लखनपुर जनपद कार्यालय के सामने 9 सितंबर दिन मंगलवार की दोपहर लगभग 3 बजे तेज रफ्तार पिकप वाहन ने हुंडई क्रेटा कार को जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हुंडई क्रेटा कार के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कार में सवार पंचायत सचिव बाल बाल बच गया। मिली जानकारी के मुताबिक पंचायत सचिव रामगोपाल साहू जो अपने हुंडई क्रेटा कार सीजी15 EE 6210 मे सड़क एक ओर से दूसरे ओर स्थित जनपद कार्यालय जा रहे थे। अंबिकापुर आलू लोड कर उदयपुर जा रहे तेज रफ्तार पिकप क्रमांक सीजी 15 डी के 10 28 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए हुंडई क्रेटा कार को जोरदार ठोकर मार। पिकप की ठोकर से कार के सामने का हिस्सा पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं कर के अंदर सवार पंचायत सचिव रामगोपाल साहू बाल बाल बच गए। दुर्घटना कारीत कर भाग रहा पिकप वाहन नाली के सैलेब जा कर फंस गया।घटना की सूचना लखनपुर पुलिस को दी गई। लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी है।

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर