Explore

Search

May 6, 2026 7:49 pm

लेटेस्ट न्यूज़

फांसी के फंदे पर झूलता मिला 22 वर्षीय युवक का शव जांच में जुटी पुलिस

अम्बिकापुर. फांसी के फंदे पर झूलता मिला 22 वर्षीय युवक का शव जांच में जुटी पुलिस

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कठिंडा घुईभवना पारा में चाचा के घर रहने आए 22 वर्षीय युवक का एक सितंबर दिन सोमवार की सुबह फांसी के फंदे पर झूलता हुआ शव मिलने से क्षेत्र में फैल गई है। मृतक युवक का नाम देवनारायण यादव उर्फ बबलू पिता केसर बरगाह उम्र 22 वर्ष ग्राम लोषगा निवासी है। जो अपने चाचा के घर कटिंदा घूईभवना में रह रहा था। 31 अगस्त दिन रविवार की रात लगभग 9 बजे घर से निकला इसके बाद वह वापस नहीं लौटा और घर से 400 मीटर की दूरी पर स्थित पेड़ में फांसी के फंदे झूलता युवक का शव देखा गया। सूचना उपरांत जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विक्रम सिंह जनपद सदस्य प्रतिनिधि सुरेश सिंह भाजपा कार्यकर्ता और लखनपुर पुलिस मौके पर पहुंचे। फांसी के फंदे से शव को उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई कर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द किया है।घटना के बाद से परिवारजनों में शोक का माहौल व्याप्त है।वहीं पुलिस मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच में जुटी है।

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर