नारायणपुर. माओवादियों ने जारी किया शहीदी सप्ताह मनाने का वीडियो। वीडियो में बड़ी संख्या में माओवादियों के सीएनएम नाचते और बड़ी संख्या में ग्रामीणों द्वारा रैली में शामिल नजर आ रहे हैं। साथ ही माओवादियों ने अपने मारे गए शीर्ष नेता बसवराजू और अन्य साथियों का नया स्मारक बनाया है। 28 जुलाई से 03 अगस्त तक नक्सलियों ने बस्तर भर में मनाया था शहीदी सप्ताह।






