अंबिकापुर. सरगुजा जिले के वन परिक्षेत्र लुण्ड्रा अंतर्गत ग्राम असकला में जंगली हाथियों ने पखवाड़े घर से डेरा जमा रखा है. वही पीड़ितों ने वन विभाग पर आरोप लगाया है,कि वन विभाग के कर्मचारी आकर अपनी खाना पूर्ति कर वापस चले जाते हैं.
उनका कहना है की एक पखवाड़े से जंगली हाथी स्थानीय जंगल में डेरा जमा रखे हैं, शाम ढलते ही उनका रुख खेतों में लह लहा रहे फसलों की ओर होता है और किसानों की गाड़ी मेहनत की कमाई को रौंदते हुए गुस्सा निकाल रहे हैं. हाथियों के उत्पात से एक तरफ लोगों में भय और दहशत व्याप्त है वहीं खेती किसानी के एन वक्त पर उनके खेतों में लहरा रही फसलों को रौंद कर उन्हें भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं. वन परिक्षेत्र अधिकारी लुण्ड्रा के अनुसार पूरी रात वन अमला हाथी प्रभावित क्षेत्र का लगातार मुआयना कर रहे हैं और हाथी विचरण क्षेत्र में ग्रामीणों को नहीं जाने की हिदायत दी जा रही है. वन परिक्षेत्र अधिकारी ने जानकारी दी की जिन किसानों का फसल हाथियों ने रौंदा है उनका मुआयना वन विभाग के कर्मचारियों के द्वारा किया जा रहा है और क्षतिपूर्ति प्रकरण बनाकर स्वीकृति के लिए संबंधित अधिकारी के पास प्रकरण भेजे जा रहे हैं.
लेटेस्ट न्यूज़
सड़क पर बाँधी रस्सी में फंसकर बाइक सवार युवक की मौत, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
October 17, 2026
7:40 pm
पुरानी रंजिश में साले ने टांगी से वार कर जीजा की कर दी बेरहमी से हत्या
October 13, 2026
11:41 am
बाइक से गांजा तस्करी करते 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार
October 8, 2026
8:44 pm
बकरे की चमड़ी और पचौनी की वजह से हुई मौत
October 7, 2026
8:57 pm



