Explore

Search

October 25, 2026 5:31 am

लेटेस्ट न्यूज़

ब्रेकिंग : मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित,घरों में घुसा पानी,तो नदी नाले उफान पर

सरगुजा. 10 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने तबाही मचाई कहीं घरों में घुसा पानी,तो कहीं नदी नाले उफान पर,तो मकान ढहने की भी खबर सामने आ रही है.

दरअसल विगत 16 जून 2025 से लगातार हो रही बारिश ने अब किसानों को चिंता में डाल दिया है,खेत खलियानों में पानी जरूरत से ज्यादा भर गई है,जिसके वजह से इन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, धान की खेती कही पिछड़ न जाए इसकी चिंता किसानों को सता रही है.

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो चुका है,अंबिकापुर के खैरबार बाकी नदी में बरसों बाद आया बाढ़ खेत पूरी तरह डूब चुका है,इधर सोनपुर कला में भारी बारिश के कारण मकान ढहा परिवार के लोग बाल बाल बच गए,शहर के कुंडला सिटी में ड्रेनेज की सुविधा नहीं होने से घरों में घुसा पानी,कार पानी में डूब गया. मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है.

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर