Explore

Search

October 25, 2026 10:59 am

लेटेस्ट न्यूज़

स्कूटी और बाइक में भिडंत,घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

अंबिकापुर. नेशनल हाईवे 130 स्थित केवरा चौक में स्कूटी और बाइक में हुई आमने-सामने भिड़ंत चार युवक युवतियां हुई घायल.

लखनपुर थाना क्षेत्र के अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित केवरा चौक में 27 जून दिन शुक्रवार की शाम लगभग 4:30 बजे स्कूटी और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई दुर्घटना में युवक युवतियां सहित चार लोग घायल हो गए. घायलों को लखनपुर पुलिस ने पुलिस वैन में उपचार हेतु लखनपुर अस्पताल लाया. जहां डॉक्टरों के द्वारा सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया. बाइक सवार आदित्य कुमार पिता स्वर्ग गिरजा शंकर सिंह ग्राम कैसगवा थाना उदयपुर निवासी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है. वहीं घायल पूनम राजवाड़े पिता कैलाश उम्र 20 वर्ष ,लीलावती राजवाड़े पति विनोद राजवाड़े उम्र 25 वर्ष ग्राम देवी टिकरा दरीमा थाना निवासी का लखनपुर अस्पताल में उपचार जारी है. वहीं बाइक सवार युवक गोलू को मामूली चोटेआई है. लखनपुर पुलिस ने दुर्घटना स्थल सेदबाइक और स्कूटी वाहन को जप्त कर थाने लाया गया और मामले की जांच शुरू की है.

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर