Explore

Search

June 21, 2026 5:36 pm

लेटेस्ट न्यूज़

बस से उतर घर जाने जैसे ही सड़क पार करने लगा..ग्रामीण को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर

अंबिकापुर. नेशनल हाईवे अंबिकापुर से बिलासपुर मार्ग पर आए दिन सड़क हादसे में लोगों की जान जा रही है,ये सिलसिला कब रुकेगा कोई नही जानता.

सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित जजगा में 6 जून दिन शुक्रवार की रात करीब 8 बजे सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की ठोकर से राहगीर की मौत हो गई है. वही लखनपुर पुलिस ने 7 जून दिन शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप किया है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक करमु राम पिता प्रेम साय धोबी उम्र लगभग 30 वर्ष ग्राम जजगा डोकरनारा निवासी अपने ससुराल माड़ीडांड जिला सूरजपुर गया था है. वह बस से अपने गिरी ग्राम वापस लौटा नेशनल हाईवे 130 पर सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन में ठोकर मार दी सर में गंभीर चोट होने के वजह से मौके पर ही करमू राम की मौत हो गई. सूचना उपरांत डायल 112 के आरक्षक रामकुमार यादव चालक राकेश बड़ा, शव वाहन चालक महमूद खान, भाजपा नेता विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे और शव को उठाकर परिजनों के साथ लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया और शव को मरचुरी में रखा गया है. पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द किया है. परिजनों की रिपोर्ट पर लखनपुर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है और दुर्घटना कारीत वहान की तलाश जारी है.

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर