Explore

Search

October 25, 2026 11:43 am

लेटेस्ट न्यूज़

शादी में दिए बर्तन को वापस मांगना ससुराल वालों को पड़ा महंगा..पड़े लाश घुसा 

अंबिकापुर. सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलदगी में ससुराल पहुंचाने आए लड़की पक्ष वालों के साथ लड़का पक्ष वालों ने गाली गलौज कर मारपीट करने का मामला सामने आया है. पीड़िता की रिपोर्ट पर लखनपुर पुलिस ने अपराध दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की है. आज 29 मई गुरुवार की दोपहर करीब 1 बजे पुलिस ने जानकारी बताते हुए बताया कि, लीलावती पिता रामचंद्र दास उम्र 22 वर्ष ग्राम गोरियापीपर थाना लखनपुर निवासी को उसके पिता राम चंद्र चाचा श्रीचंद शिव चंद और भाई बिकुल दास ससुराल पहुंचाने ग्राम बेलदगी बुधवार को दोपहर 2 बजे आए थेआए हुए थे. दोनों पक्ष बैठ कर बात कर रहे थे, इसी दौरान रविदास ने अपनी पत्नी लीलावती को घर में रखने से मना कर दिया. जिस पर लड़की के चाचा श्रीचंद्र दास ने कहा शादी में जो बर्तन दिया उसे वापस करो. लड़का पक्ष के रविदास ,सागर दास, हकीम दास और हकीम दास की पत्नी के द्वारा गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी डंडा और हाथ मुख से मारपीट करना शुरूकिया. इसके बाद श्रीचंद्र, शिवचंद,और बिकुल दास के घायल हो गए. जिन्हें उपचार हेतु लखनपुर अस्पताल दाखिल कराया गया और उपचार के बाद 29 मई दिन श्रीचंद को गुरुवार को जिला अस्पताल रेफर किया गया है. वहीं लखनपुर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच हुईहै.

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर