लखनपुर. लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत घर में घुसकर 40 वर्षीय महिला के साथ जबरन दुष्कर्म करने का मामले में लखनपुर पुलिस ने आरोपी गोहदुल राम कोरवा पिता फूलसाय कोरवा उम्र 25 वर्ष ग्राम बेंदोपानी थाना लखनपुर निवासी को 15 मई दिन गुरुवार की दोपहर 3:30 गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने 14 मई दिन बुधवार की दोपहर लगभग 3:30बजे लखनपुर थाने पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराया की 24 अप्रैल 2025 की शाम लगभग 5 बजे पीड़िता अपने बच्चों के साथ घर में अकेली थी।आरोपी युवक गोहदुल राम कोरवा पीड़िता के घर पहुंचा और अश्लील बात करते हुए जबरन दुष्कर्म की घटना कारीत किया।और घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पति जब मीटिंग से घर पहुंचा तो पीड़िता ने उसके साथ हुई घटना के संबंध में सारी बात बताई और लखनपुर थाने पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराया लखनपुर पुलिस ने मामले में धारा 64(1) 351 (2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू की और पुलिस ने आरोपी युवक गोहदुल राम कोरवा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिस पर आरोपी ने घटना कारीत करना स्वीकार किया. पुलिस में गुरुवार के दोपहर लगभग 3:30 बजे आरोपी को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है.
लेटेस्ट न्यूज़
सड़क पर बाँधी रस्सी में फंसकर बाइक सवार युवक की मौत, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
October 17, 2026
7:40 pm
पुरानी रंजिश में साले ने टांगी से वार कर जीजा की कर दी बेरहमी से हत्या
October 13, 2026
11:41 am
बाइक से गांजा तस्करी करते 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार
October 8, 2026
8:44 pm
बकरे की चमड़ी और पचौनी की वजह से हुई मौत
October 7, 2026
8:57 pm



