Explore

Search

October 23, 2026 3:28 am

लेटेस्ट न्यूज़

ब्रेकिंग : शादी समारोह से लौटने के दौरान रास्ता रोककर डंडे और कुल्हाड़ी से युवक की हत्या

अंबिकापुर. सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरपारा शादी समारोह से लौटने के दौरान ग्राम रकेली में रास्ता रोककर डंडा और कुल्हाड़ी से मारपीट कर युवक के हत्या करने का मामला सामने आया है. घटना के बाद से परिवार जनों में शोक का माहौल व्याप्त है. मिली जानकारी के मुताबिक सोनू यादव पिता चंद्रिका यादव ग्राम लटोरी थाना लखनपुर निवासी जो अपने साथी महेश यादव और विजय यादव के साथ मोटर साइकिल में सवार होकर 6 मई दिन मंगलवार की रात लगभग 9 बजे उदयपुर थाना क्षेत्र के बरपारा शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था. शादी समारोह लौटने के दौरान रकेली के पास कुछ बाइक सवार पहुंचे और अचानक तीनों युवकों पर डंडे और कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया महेश यादव और विजय यादव मौका देखकर वहां से भाग निकले. वहीं सोनू यादव पिता चंद्रिका यादव को डंडा और कुल्हाड़ी से प्राण घातक हमला करते हुए सर और चेहरे में कई बार कुल्हाड़ी से प्रहार किया गया जिससे सोनू यादव की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और शव को लाकर लखनपुर अस्पताल के मर्चुरी में रखा गया. आज सुबह परिजन उदयपुर थाना पहुंच शिकायत दर्ज कराई है. बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग में पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या की गई है.

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर