Explore

Search

October 26, 2026 12:37 am

लेटेस्ट न्यूज़

ब्रेकिंग : आकाशीय बिजली से शिक्षक की मौत

अंबिकापुर. अपने रिश्तेदार के यहां गए थे शिक्षक, वापस लौटते समय अचानक मौसम खराब हो पानी सहित बिजली चमकने लगी इसी बीच शिक्षक आकाशीय बिजली के चपेट में आ गए.

दरअसल सरगुजा जिले के केसला निवासी शिक्षक मौसम खराब होने पर राजौटी चौक पर खड़े थे, इसी दौरान आकाशीय बिजली ने शिक्षक हरीश कुमार एक्का को अपने चपेट में ले लिया जिससे उनकी मौत हो गईं. मृतक शिक्षक हरीश कुमार तमता अपने रिश्तेदारी में गए हुए थे, वापस आने के दौरान मौसम खराब होने पर राजोति चौक पर रुके थे, तभी आकाशीय बिजली के चपेट में आ गए, स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक शिक्षक मैनपाट विकास खण्ड के ग्राम पंचायत कुनकुरी के माध्यमिक शाला में पदस्थ थे.

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर