Explore

Search

June 22, 2026 12:44 am

लेटेस्ट न्यूज़

पानी टंकी निर्माण कार्य में हो रही समस्या को लेकर,गांव वाले पहुंच कार्यालय

अंबिकापुर. इरगवा में जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी निर्माण कार्य में होने वाली समस्या को लेकर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय पहुंच एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत इरगवा में शासकीय भूमि पर जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी का निर्माण कार्य किया जा रहा था।गांव के ही एक व्यक्ति के द्वारा शासकीय भूमि को अपनी भूमि बताकर पानी टंकी निर्माण कार्य को लेकर रोका जा रहा था। जिससे निर्माण कार्य को लेकर बीते एक वर्ष से यह समस्या बनी हुई थी। जनपद सदस्य और सरपंच के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण 23 अप्रैल दिन बुधवार की दोपहर लगभग 12:30 बजे तहसील कार्यालय लखनपुर पहुंचे और एसडीएम बंस सिंह नेताम को ज्ञापन सौंप जल्द से जल्द जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी निर्माण कार्य कराया जाने की मांग की जाने लगी।एसडीएम वन सिंह नेताम ने हल्का पटवारी और उक्त ग्रामीण व्यक्ति को बुलाकर पूछताछ किया गया। जिसके बाद शासकीय भूमि पर जल जीवन मिशन के तहत चल रहे निर्माण कार्य को पूर्ण कराने आश्वासन ग्रामीणों को दिया गया है। जनपद सदस्य दिल भरोस मरावी, ग्राम सरपंच चंद्र मनी,पूर्व सरपंच प्रह्लाद सिंह, सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष मौजूद है।

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर