Explore

Search

October 24, 2026 1:30 am

लेटेस्ट न्यूज़

कुंवरपुर बांध के पास स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर 20 फीट नाले में गिरा तीन युवक घायल

लखनपुर. लखनपुर थाना क्षेत्र के अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 स्थित कुंवरपुर बांध मोड के पास आज रविवार की शाम करीब 4 बजे स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे नाले में जा गिरा स्कूटी में सवार 3 युवक घायल हो गए. सर में गंभीर चोटे होने पर घायल युवक को उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर किया गया है वही दो युवक को मामूली चोटे आई हैं.

मिली जानकारी के मुताबिक राहुल दास पिता मोटू राम ग्राम कृष्णापुर निवासी जो अपने दो अन्य साथियों के साथ स्कूटी में सवार होकर रामगढ़ मेला आए थे. रामगढ़ मेला से वापस अपने गृह ग्राम लौटने के दौरान कुंवरपुर बांध मोड के पास स्कूटी सवार ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और सड़क से उछलकर 20 फीट नीचे नाले में स्कूटी सवार जा गिरे. स्कूटी चालक राहुल दास के सर और चेहरे में गंभीर चोटे आई. विक्रम सिंह मंडल महामंत्री भाजपा के द्वारा 112 टीम के वहान के माध्यम से उपचार हेतु लखनपुर अस्पताल भेजा गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद राहुल दास को गंभीर चोट होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर