Explore

Search

June 21, 2026 6:10 am

लेटेस्ट न्यूज़

देवी मंदिर निर्माण के लिए ग्रामीणों द्वारा किया गया भूमि पूजा

यतीश सोनी,बतौली. चैत्र नवरात्रि के पहले दिन ग्राम सेदम के देवी स्थल में ग्रामीणों व नव निर्वाचित उप सरपंच, पंच की अगुवाई में भव्य मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया.

गौतरलब है की पूजा स्थल आबादी से लगभग 2 किलोमीटर दूर है और पूर्व निर्मित सीढीयों की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है जिसे सुधार के लिए जल्द से जल्द कार्य प्रारंभ किए जाने हेतु योजना बनाई जा रही है. ग्राम बैगा /पुजारी का कहना है कि यह गढ़ देवी देवता की पूजा कई सौ साल पूर्व से उनके पूर्वज करते आ रहे हैं, देवी की महिमा अपार है, किंतु देवी स्थल तक पहुंच मार्ग अत्यंत दुर्गम होने से आज तक मंदिर बनाया नहीं जा सका, लेकिन वह समय आ गया है जिसमें यह मंदिर बनाने का प्रयास किया जा रहा है.

मान्यताएं – देवी स्थल से लोगों की आस्था जुड़ी है, इसके अलावा पूर्वी ध्रुव जलप्रपात पर्यटन का केंद्र बना है, प्रशासन के नजर अंदाज से आवागमन की व्यवस्था सुधार नही हुई है.

ग्राम में लोगों का गढ़ देवी देवताओं के प्रति आस्था है, सच्ची श्रद्धा भक्ति से मांगे गए इच्छाएं / मन्नते पूरी होती हैं.

ग्राम सेदम के देवी स्थल में मंदिर निर्माण हेतु हुए भूमि पूजन से ग्राम के लोगों में भक्ति भाव का माहौल व्याप्त है.

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर