अंबिकापुर. प्रदेश शासन में भारतीय जनता पार्टी के सत्तारूढ़ होने के बाद दूसरी बार राशन दूकानों से चना वितरण बंद हो गया है। करीब 3 माह से राशन दुकानों में चना की आपूर्ति बंद है। इससे पूर्व भी करीब 5 माह तक राज्य शासन ने दुकानों में चना की आपूर्ति बंद रही थी। इस बात को लेकर कांग्रेस पार्टी ने आज अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने इस बाबत कांग्रेस जिलाध्यक्ष का एक पत्र कलेक्टर को सौंपा है और निवेदन किया है कि जनहित में राशन दुकानों में तत्काल चना आपूर्ति प्रारंभ की जाये। प्रतिनिधि मंडल में हिमांशु जायसवाल, रजनीश सिंह, नीतीश चौरसिया, अविनाश कुमार, विष्णु सिंहदेव, फैसल सिद्दकी, आशीष जायसवाल, आशीष शील शामिल थे।
लेटेस्ट न्यूज़
मजदूरी का पैसा मांगना पड़ गया महंगा,दो युवकों के साथ लोहे की राड से मारपीट
June 1, 2026
7:55 pm
जमीन में बंटवारा मांगने को लेकर पिता ने बेटे पर टांगी से प्राण घातक किया हमला
May 24, 2026
5:31 pm





