अंबिकापुर. कंचनपुर में 29 दिसंबर दिन रविवार की दोपहर लगभग 2 बजे घर में आग लगने से 50 वर्षीय महिला झुलस गई। जिसे उपचार के लिए लखनपुर अस्पताल लाया गया प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कंचनपुर में बुधियारो बाई उम्र लगभग 50 वर्ष के घर में अचानक आग लग गई आग की चपेट मे आने महिला झुलस गई। स्थानीय लोगों के द्वारा डायल 112 को फोन किया गया सूचना मिलते ही डायल 112 के आरक्षक श्याम सुंदर चालक हर्ष मानिकपुरी मौके पर पहुंचे और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल रेफर किया गया। किन कारणों से महिला के घर में आग लगी अब तक नहीं पता चला है। फिलहाल लखनपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
लेटेस्ट न्यूज़
सरपंच की बाइक को अज्ञात चोरों ने किया पार
August 11, 2026
9:23 pm
खेत में काम करने के दौरान आकाशीय बिजली से एक महिला की मौत,परिवार में पसरा मातम
August 4, 2026
8:19 pm
मानवता शर्मसार : 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में चांदमल यदु गिरफ्तार
July 29, 2026
10:28 pm



