Explore

Search

August 26, 2026 9:41 pm

लेटेस्ट न्यूज़

अनियंत्रित होकर कार 7 फीट गड्ढे में गिरा

अंबिकापुर. लखनपुर साक्षरता मिनी स्टेडियम में कार सीखने के दौरान अनियंत्रित होकर कार 7 फीट गड्ढे में गिरा एयरबैग खुलने से वाहन स्वामी और चालक बाल बाल बचे

लखनपुर थाने के सामने स्थित साक्षरता मिनी स्टेडियम में 12 अक्टूबर दिन गुरुवार की सुबह लगभग 11:00 बजे कार सीखने के दौरान कार चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित कार 7 फीट गड्ढे में जा गिरी एयरबैग खुलने से कार चालक और वाहन स्वामी बाल बाल बच गए।मिली जानकारी के मुताबिक लखनपुर झीनपुरी पारा निवासी वाहन स्वामी राजकुमार अपने चालक मोनू के साथ लखनपुर साक्षरता मिनी स्टेडियम में कार चलने सीखने गया हुआ था। कार चलाने सीखने के दौरान वाहन स्वामी ने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर पर पांव रख दिया जिससे कार तेज हो गई और आनियंत्रित कार 7 फीट गड्ढे में जा गिरी । कार का एयरबैग खुलने से कार में सवार राजकुमार और मोनू बाल बाल बच गए वही गाड़ी का सामने का हिस्सा पूरे तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया।

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर