Explore

Search

April 13, 2026 4:56 am

लेटेस्ट न्यूज़

मातृशक्ति के भाग्य और भविष्य को लेकर होगा महत्वपूर्ण फैसला

अम्बिकापुर. अंबिकापुर के सर्किट हाउस में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा सरगुजा महिला मोर्चा द्वारा प्रेस कॉन्फ़्रेंस का आयोजन किया गया।

प्रेस को संबोधित करते हुए प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 भारत के लोकतंत्र में एक क्रांतिकारी कदम है। इस क्रांतिकारी कदम को उठाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त कर उन्होंने कहा कि बहुत-से दल इससे पहले भी यह विधेयक लेकर आए। कभी किसी ने एक सदन में पारित किया तो दूसरे सदन में उसको रखने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को केवल वोट बैंक के तौर पर तमाम राजनीतिक दलों ने देखा, लेकिन उनका अधिकार किसी ने नहीं दिया। देश की आधी आबादी को उनका अधिकार प्रधानमंत्री श्री मोदी ने दिया है एवं सबके विकास में महिलाओं को भी जोड़ा।

प्रेस को संबोधित करते हुए सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने कहा कि लोकतंत्र में महिलाओं को विधानसभा और लोकसभा में 33 प्रतिशत का आरक्षण दिया जाएगा। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर प्रधानमंत्री मोदी ने नारीत्व का जो सम्मान किया है, उसके लिए देश की सभी बहनें प्रधानमंत्री श्री मोदी को बहुत साधुवाद देती हैं कि उन्होंने इतनी ताकत के साथ भारत की संसद में इस अधिनियम को रखा है। जब इस अधिनियम को संसद के पटल पर रखा गया तब परिस्थितियाँ सकारात्मक नहीं थीं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 2029 में यह बिल लागू हो, उस दिशा में कार्य किया और अभी उस पर संशोधन आ रहा है। आने वाले समय में विधानसभा और लोकसभा में संशोधन के साथ यह बिल पारित होगा 33 प्रतिशत आरक्षण के साथ। महिलाओं ने देश में बहुत बेहतर काम किया।

महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री फुलेश्वरी सिंह ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी ने की, जिसका सकारात्मक परिणाम आया है। आज महिलाएं नीति-निर्धारक भी हैं, केवल नीति के लाभार्थी नहीं हैं। महिलाएं अब नीति बनाएंगी। जब महिलाएं सदन में बड़ी संख्या में बैठेंगी तो सकारात्मक परिणाम आएगा, जो भारत की राजनीति को परिवर्तित करेगा।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शुभांगी बिहाड़े ने भी नारी वंदन अधिनियम पर प्रकाश डालते हुए प्रेस को संबोधित किया।

इस अवसर किरण मिश्रा, गीता पांडेय, नीलू गुप्ता , रेणु भारती , शालिनी सिंह, सरिता जायसवाल , सीमा कश्यप , नलिनी पांडे , अर्चना वर्मा, किरण सोनी सहित महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर