अंबिकापुर/लखनपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लखनपुर में कर्मचारियों की अनुपस्थिति एवं स्वास्थ्य सेवाओं में कथित लापरवाही की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तीन स्वास्थ्यकर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
खंड चिकित्सा अधिकारी, लखनपुर द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, स्थानीय जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर 20 जुलाई 2026 को दोपहर 12:48 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित कर्मचारी बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए तथा अस्पताल का कार्य प्रभावित होने की बात नोटिस में दर्ज की गई है।
नोटिस में उल्लेख किया गया है कि पूर्व में भी संबंधित कर्मचारियों को लिखित एवं मौखिक रूप से समय पर उपस्थित रहने और कार्य के प्रति जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए जा चुके हैं, लेकिन स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।
इस संबंध में सीएचओ प्रिया, आरएचओ कृष्ण कुमार सिंह एवं एएनएम कंकलता कुशवाहा को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होने अथवा जवाब असंतोषजनक पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट न्यूज़
सरपंच की बाइक को अज्ञात चोरों ने किया पार
August 11, 2026
9:23 pm
खेत में काम करने के दौरान आकाशीय बिजली से एक महिला की मौत,परिवार में पसरा मातम
August 4, 2026
8:19 pm
मानवता शर्मसार : 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में चांदमल यदु गिरफ्तार
July 29, 2026
10:28 pm
जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, तीन स्वास्थ्यकर्मियों को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस



