Explore

Search

July 18, 2026 1:33 am

लेटेस्ट न्यूज़

कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया प्लस पोलियो अभियान का शुभारंभ

लखनपुर.लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया प्लस पोलियो अभियान का शुभारंभ।

सघन प्लस पोलियो अभियान के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखनपुर में आज कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने प्लस पोलियो अभियान का शुभारंभ किया जहाँ जीरो से पाँच वर्ष तक के बच्चों को प्लस पोलियो की दवाई पिलाई गई।आपको बता दें लखनपुर में कई स्थानों पर प्लस पोलियो पिलाये जाने कई बूथ बनाये गए थे जहाँ छोटे बच्चों को प्लस पोलियो की दवाई पिलाई गई। लखनपुर सहित आसपास के उप स्वास्थ्य केन्द्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी आज बच्चों को प्लस पोलियो की दवा पिलाई गई है। लखनपुर में इस कार्यक्रम के शुरुआत के दौरान कैबिनेट मंत्री के साथ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी एस मार्को ,बीएमओ डॉ ओपी प्रसाद एवं स्वास्थ्य अमला मौजूद रहा।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर