Explore

Search

July 25, 2026 2:18 am

लेटेस्ट न्यूज़

सरगुजा में 15 वर्षीय छात्र की बेरहमी से हत्या, चेहरे को पत्थर से कुचला, टिहरी पर्वत के जंगल में मिला शव

अंबिकापुर. सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 15 वर्षीय छात्र की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ग्राम सलका निवासी कक्षा 9वीं के छात्र वीरेंद्र कंवर का शव टिहरी पर्वत के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक के चेहरे को भारी पत्थर से कुचले जाने के निशान मिले हैं, जबकि उसके पैर में भी गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र कंवर गुरुवार शाम घर से खेलने जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह टिहरी पर्वत पर योग करने पहुंचे लोगों ने जंगल में किशोर का शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।
शव मिलने की खबर फैलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। अंबिकापुर से पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल और शव का बारीकी से निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किशोर के साथ बेरहमी से मारपीट करने के बाद उसके चेहरे को भारी पत्थर से कुचलकर हत्या की गई है।
पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के कारणों और आरोपियों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ-साथ फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर