Explore

Search

July 26, 2026 11:08 pm

लेटेस्ट न्यूज़

साप्ताहिक बाजार में सब्जी लेने गए सुपरवाइजर से मारपीट

लखनपुर. साप्ताहिक बाजार में सब्जी लेने गए एलसीसी कंपनी के सुपरवाइजर के साथ ग्रामीणों ने किया मारपीट।

लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुहपुटरा साप्ताहिक बाजार में सब्जी लेने गए एनसीसी कंपनी के सुपरवाइजर के साथ ग्रामीणों के द्वारा गाली गलौज कर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है वहीं लखनपुर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुटी है। प्रार्थी अतुल ठाकरे पिता अरविंद ठाकरे उम्र 24 वर्ष अमेरा खदान के एलसीसी कंपनी के सुपरवाइजर के पद पर पदस्थ है। 25 जुलाई दिन शनिवार की शाम 6 बजे पूहपुटरा साप्ताहिक बाजार में प्रार्थी अतुल ठाकरे सब्जी लेने गया हुआ था अमेरा खदान में कोयला लेने जाने से मना करने से नाराज बिहारी राम पिता रमा शंकर, देव राजवाड़े, ग्राम पूहपुटरा निवासी,ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए जमीन पर पटककर डंडे हाथ मुक्के और कड़ा से मार कर घायल कर दिया। प्रार्थी ने लखनपुर थाने पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 296 (b) 351(3 )115(2)3(5) बिजनेस के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर