Explore

Search

May 28, 2026 10:02 pm

लेटेस्ट न्यूज़

रॉ एजेंट के किरदार पर बनी फिल्म ‘धुरंधर टू’ को सौहार्दपूर्ण वातावरण में राजपुर वासियों ने सामूहिक रूप से देखा

रिपोर्टर,,,,, कृष्ण नाथ टोप्पो,,,, बलरामपुर 

राजपुर – रॉ एजेंट के रोमांचक किरदार पर आधारित फिल्म ‘धुरंधर टू’ को राजपुर वासियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में बसंत सिनेमा घर में सामूहिक रूप से देखते हुए दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। देशभक्ति, साहस और रोमांच से भरपूर इस फिल्म ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उपस्थित लोगों ने फिल्म के किरदारों और कहानी की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम के दौरान सभी वर्गों के लोगों की सहभागिता देखने को मिली, जिससे सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश भी प्रसारित हुआ। शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में पार्षद विशवास गुप्ता सामूहिक फिल्म देखने के पहल ने नगर में एक सकारात्मक वातावरण का निर्माण किया जिससे उपस्थित नागरिकों ने ऐसे आयोजनों को आगे भी जारी रखने की आवश्यकता जताई, ताकि समाज में एकजुटता और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके वहीं फिल्म देखने के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी संतोष सिंह राजेश पांडेय उर्फ टिल्लू नवीन सोनार समाज के अध्यक्ष सुरेश सोनी ओमप्रकाश सोनी रामआशीष सोनी किसान मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष कैलाश अग्रवाल संजय सोनी जिला पंचायत सदस्य रवि प्रताप मराबी विनोद गर्ग बबलू यादव राहुल गुप्ता नीरज अग्रवाल संजय सोनी राकेश जायसवाल पूर्णानंद देवांगन पंकज यादव आयुष जायसवाल वंश अग्रवाल अभिनव गुप्ता संतोष सोनी राकेश तिवारी विकास ठाकुर रुद्र ठाकुर मनीष सिंह रमेश बरगाह मुन्ना गुप्ता अजय अग्रवाल सहित दर्जनों नागरिक उपस्थित थे!

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर