Explore

Search

April 30, 2026 12:22 pm

लेटेस्ट न्यूज़

बुचड़खाना ले जा रहे मवेशी तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ़्तार 

रिपोर्टर,,,,, कृष्ण नाथ टोप्पो बलरामपुर,

बलरामपुर. बुचड़खाना ले जा रहे मवेशी तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ़्तार।

बलरामपुर जिले के थाना प्रभारी चांदो को मुखबिर से सूचना मिली की दो व्यक्ति ग्राम नावाडीह कला, पियारटोली के रास्ते से पैदल 03 बैल को क्रूरता पूर्वक मारते पीटते हाकते हुए बूचड़खाना झारखंड बॉर्डर की ओर ले जा रहे हैं। प्राप्त हुई सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर उनके निर्देशानुसार थाना चादों पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताए स्थान ग्राम नावाडीह कला पियारटोली पहुंचे जहाँ मेन रोड पर 02 व्यक्ति तीन बैल को मारते पीटते व हाकते हुए झारखंड ले जा रहे थे, जिसे हमराह स्टाफ के साथ घेराबंदी कर विधिवत हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ किया गया, पूछताछ पर अपना नाम सुरेंद्र काशी, निवासी धनजी, व कपिल देव निवासी ग्राम करचा ,थाना चादों का होना बताया गया। पकड़े गए दोनों आरोपियों के विरुद्ध मवेशी तस्करी करना पाए जाने पर थाना चांदों में अपराध क्रमांक 05/ 2026 धारा 4, 6, 10, छत्तीसगढ़ कृषि पशु, परिरक्षण ,अधिनियम 2004 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 कायम कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर