Explore

Search

July 13, 2026 12:34 pm

लेटेस्ट न्यूज़

गोचर भूमि पर एनजीओ द्वारा कराए जा रहे अस्पताल निर्माण का ग्रामीण कर रहे विरोध

अंबिकापुर. गोचर भूमि पर एनजीओ द्वारा कराए जा रहे अस्पताल निर्माण का ग्रामीण कर रहे विरोध निर्माण कार्य पर रोक लगाने कलेक्टर को सोपा ज्ञापन।

सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम जुडवानी के गोचर भूमि पर एनजीओ संगवारी संस्था के द्वारा अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है।उक्त निर्माण कार्य पर रोक लगाने हेतु गांव की ग्रामीण महिलाएं 13 जनवरी 2026 दिन मंगलवार को अंबिकापुर कलेक्टर कार्यालय पहुंच कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उल्लेखनीय है कि ग्राम जुनवानी के गौचर भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। ग्राम वासियों उक्त भूमि मवेशी चारागाह है गांव के ग्रामीण और मवेशियों के लिए चारागाह की समस्या में विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। संगवारी संस्था द्वारा निर्माण किया जा रहे हैं अस्पताल निर्माण पर रोक लगाते हुए गोचर भूमि ही रहने अनुमति प्रदान करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान गुणेश्वर सिंह,राजकुमारी, देवंती ,देव कुमारी, सुशीला, शांति, धन कुमार सुनीता सहित दर्जनों ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहे।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर