अंबिकापुर. स्वतंत्रता की 78 वी वर्षगांठ पर जिला कांग्रेस कमेटी, सरगुजा के कार्यालय राजीव भवन में AICC को सचिव एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सहप्रभारी जरीता लैतफलांग के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कांग्रेस पार्टी में ध्वजारोहण से संबंधित सभी परंपराओं को निभाने का दायित्व कांग्रेस सेवादल को है। इन परम्पराओ का पालन करते हुए कांग्रेस सेवादल शहर के जिलाध्यक्ष लोकेश कुमार और महिला सेवादल की जिलाध्यक्ष शहर प्रीति सिंह ने सेवादल के कार्यकर्ताओं के साथ ध्वजारोहण की तैयारियों को अंतिम रूप दिया था। मुख्य अतिथि जरीता लैतफलांग के द्वारा ध्वजारोहण के उपरांत कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष श्री दीपक बैज जी के द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम भेजे गए संदेश का वाचन AICC सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंहदेव के द्वारा किया गया। अपने संदेश में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा है कि स्वतंत्रता के उपरांत नेहरु जी के नेतृत्व में कांग्रेस ने देश को स्वावलंबी और इसके प्रजातांत्रिक बनाने में अहम भूमिका निभाई थी जिसपर विगत 11 वर्ष से केंद्र की भाजपा सरकार ने गंभीर आघात पहुँचाया है। अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि भाजपा चुनाव आयोग के माध्यम से वोट चोरी कर सत्ता पर काबिज हो रही है जो कि मतदाताओं के मताधिकार और सरकार चुनने के निर्णय को खारिज कर रहा है। प्रदेशाध्यक्ष ने राज्य में मौजूद भाजपा सरकार को सभी मोर्चे पर फेल बताया है। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक,
डॉक्टर अजय तिर्की, मधु सिंह, द्वितेन्द्र मिश्रा, राकेश गुप्ता, मो इस्लाम, ब्रम्हाशंकर सिंह विमलेश सिंह, रामविनय सिंह, जग्गनाथ कुशवाहा, सत्येंद्र तिवारी, मधु दीक्षित, दुर्गेश गुप्ता, सीमा सोनी, इंद्रजीत सिंह धंजल, संध्या रवानी, विनीत जायसवाल,अनिल सिंह, अतुल तिवारी, लोकेश कुमार, अनूप मेहता, जमील खान, नरेंद्र विश्वकर्मा, विकल झा, प्रीति सिंह, अमित तिवारी, चंद्र प्रकाश सिंह, रजनीश सिंह, सोहन जायसवाल, गोपाल केसरवानी, विनोद सिंह, अशोक सिंह, कलिम खान, लुकस लकड़ा, बालेश्वर तिर्की, विष्णु सिंह देव, शुभम जायसवाल, सतीश बारी, दिनेश कुमार शर्मा, सुधांशु गुप्ता, अनिल सिंह, रोशन कन्नौजिया, काजू खान, विनोद शर्मा,आलोक सिंह, अवोनाश कुमार, संजय सिंह, पप्पन सिन्हा, शिवेश सिंह, अमित सिन्हा, अमित मिंज, नवनीत तिवारी, नितिन तिर्की, दीपक मिश्रा, अमित वर्मा, शिवांशु गुप्ता, तरणराज बाबरा, जवाहर सोनी, इमरान सिद्दीकी, अंकित जायसवाल, जेनेबिब कुजूर, रूबी जैन, साधना कश्यप, गीता प्रजापति, रूही गजाला, संगीत मिंज, उर्मिला कुशवाहा, मोमिना खातून, गीता रजक, मंजू सिंह, रजनी महंत, अनिता सिन्हा, शकीला सिद्धकी, अनुराधा दास, अनुराधा सिंह, सावित्री सारथी, हीरो बड़ा, पूनम सोनी, चंचला शांडिल्य,हमीदा बानो,निधि केरकेट्टा, सुरेंद्र गुप्ता, संजर नवाज, बाबू सोनी, प्रिंस विश्वकर्मा, सतीश यादव, आकाश यादव, दीपक ठाकुर आदि मौजूद थे।




3 thoughts on “स्वतंत्रता की 78 वी वर्षगांठ पर राजीव भवन में किया गया ध्वजारोहण”
find out this here Internet magazin https://internet-magazin.pages.dev/
Competitor analysis requires careful research, making it useful to evaluate services such as group buy seo tools ahrefs. More details are available at https://groupbuyseotools.link.
Improving technical SEO can be supported by researching services such as group seo tool. Find out more at https://groupbuyseotools.link/.