Explore

Search

February 18, 2026 2:55 pm

लेटेस्ट न्यूज़

खुखड़ी उठाने गए बुजुर्ग पर भालू ने किया हमला

अंबिकापुर. पुटू खुखड़ी उठाने जंगल गए बुजुर्ग पर भालू ने किया हमला गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया.

सरगुजा जिले के लखनपुर वन परीक्षेत्र अंतर्गत अरगोती जंगल में पुटू खुखड़ी उठाने गए 61 वर्षीय वृद्ध पर जंगली भालू ने हमला कर सर का मांस नोच लिया गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल अंबिकापुर भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम ढोढाकेसरा निवासी सोमारू संवता पिता बनिया संवता उम्र लगभग 61 वर्ष 8 जुलाई दिन मंगलवार की दोपहर पुटू खुखड़ी उठाने अरगोती जंगल गया हुआ था. इसी दौरान भालू ने वृद्ध पर हमला कर दिया और अपने पंजे से सर का मांस नोच लिया. हाथों पैरों में भी खरोच आया है वृद्ध के शोर मचाने पर भालू किसी तरह वहां से जंगल की ओर भाग गया. भालू के हमले से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया जानकारी होने पर, भाजपा कार्यकर्ता व उपसरपंच सत्य नारायण यादव,हीरा लाल यादव, अजीत संवता,सिया साँवता, मौके पर पहुंचे और निजी वाहन के माध्यम से उपचार हेतु मैनपाट अस्पताल ले जाया जा रहा था. आधे रास्ते में डायल 112 की टीम पहुंची डायल 112 वाहन के माध्यम से गंभीर स्थिति में वृहद ग्रामीण को जिला अस्पताल अंबिकापुर भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है.

ATD News
Author: ATD News

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर