Explore

Search

November 4, 2026 12:07 am

लेटेस्ट न्यूज़

जमीन रजिस्ट्री के बावजूद 25 लाख नहीं मिले, 73 वर्षीय महिला ने कलेक्टर और एसपी से लगाई न्याय की गुहार

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के ग्राम कोट की 73 वर्षीय वृद्ध महिला जगियो दास को अपनी जमीन बेचने के बाद भी निर्धारित राशि नहीं मिली है। उन्होंने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

 

शिकायत के अनुसार, जगियो दास ग्राम कर्रा (राजस्व निरीक्षक मंडल दरिमा, तहसील दरिमा) स्थित 2.202 हेक्टेयर भूमि की स्वामिनी थीं। आर्थिक मजबूरी के चलते उन्होंने जमीन बेचने का फैसला किया। परिचितों के माध्यम से अंबिकापुर निवासी सुरेश कुमार अग्रवाल के साथ सौदा तय हुआ। कुल विक्रय मूल्य 25 लाख रुपये तय किया गया था और पूरी राशि देने का आश्वासन दिया गया था।

10 सितंबर 2025 को उक्त भूमि का विक्रय पत्र सुरेश कुमार अग्रवाल के नाम पंजीकृत हो गया। इसके बाद भूमि का नामांतरण भी क्रेता के नाम हो चुका है। लेकिन महिला का आरोप है कि रजिस्ट्री और नामांतरण की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद उन्हें अब तक मात्र 25 हजार रुपये ही मिले हैं। शेष राशि की मांग करने पर भी भुगतान नहीं किया गया।

धमकी और प्रताड़ना का आरोप
वृद्ध महिला ने शिकायत में कहा है कि बकाया राशि मांगने पर सौदे के मध्यस्थ सनमोगन वानियार द्वारा गाली-गलौज की जाती है और मारकर फेंक देने की धमकी दी जाती है। उन्हें यह भी कहा जाता है कि शिकायत करने से कुछ नहीं होगा। इससे वह भय और मानसिक तनाव में जीवन जीने को मजबूर हैं।

शिकायत में शिवनाथ प्रजापति और संजय केरकेट्टा सहित अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की मांग की गई है। महिला का कहना है कि इन्हीं लोगों के माध्यम से सौदे की बातचीत हुई थी और पूरी राशि दिलाने का भरोसा दिया गया था।

महिला ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर बकाया राशि दिलाने तथा भूमि विवाद में उचित कानूनी राहत देने की गुहार लगाई है। शिकायत के साथ पंजीकृत विक्रय पत्र की छायाप्रति और उपलब्ध राजस्व दस्तावेज भी संलग्न किए गए हैं।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर