रिपोर्टर,,,,, कृष्ण नाथ टोप्पो,,,,, बलरामपुर
बलरामपुर जिले के थाना कुसमी क्षेत्रांतर्गत ग्राम डायनटोली में घरेलू विवाद को लेकर पुत्र द्वारा अपनी ही मां पर कुदाली से प्राणघातक हमला करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 31.10.2026 को प्रार्थिया बिफती उरांव पति मंगल उरांव उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम डायनटोली, थाना कुसमी अपने घर में लिपाई- पोताई कर रही थी। इसी दौरान उसका पुत्र गोविन्द बेक घरेलू बात को लेकर विवाद करते हुए जान से मारने की नियत से घर में रखे छोटे कुदाली (कुदरा) से अपनी मां के सिर पर दो-तीन बार वार कर दिया, जिससे प्रार्थिया बेहोश होकर गिर गई। घटना के बाद ग्रामीणों की सहायता से डायल 112 के माध्यम से आहत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी लाकर उपचार हेतु भर्ती कराया गया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना कुसमी में अपराध क्रमांक 99/2026 धारा 109(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान एफएसएल सीन ऑफ क्राइम यूनिट टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटनास्थल से खून आलूदा मिट्टी एवं साधारण मिट्टी जप्त की गई। आरोपी के कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त कुदाली भी जप्त की गई। प्रकरण में आरोपी गोविन्द बेक पिता स्व. मंगल बेक उम्र 28 वर्ष निवासी रामनगर, थाना कुसमी, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज (छ.ग.) को गिरफ्तार कर दिनांक 01.11.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेजा गया है।



