Explore

Search

November 2, 2026 4:11 pm

लेटेस्ट न्यूज़

मवेशियों को क्रूरतापूर्वक स्कॉर्पियो वाहन में भरकर झारखंड ले जा रहे आरोपी को कुसमी पुलिस ने किया गिरफ्तार, 02 नग मवेशी एवं स्कॉर्पियो वाहन भी किया जप्त

रिपोर्टर,,,, कृष्ण नाथ टोप्पो,,,,, बलरामपुर 

बलरामपुर थाना कुसमी क्षेत्रांतर्गत कुम्हारपारा में मुखबिर सूचना पर एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन में क्रूरतापूर्वक मवेशियों का परिवहन करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी सी.जे. कुमार प्रजापति पिता भंजन राम उम्र 35 वर्ष निवासी कुम्हारपारा कुसमी को गांव के एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो वाहन में कुछ लोग मवेशी लेकर जा रहे हैं। सूचना पर प्रार्थी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा, जहां इनको देख कर वाहन चालक भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम तस्लीम खान पिता सादिक खान उम्र 28 वर्ष निवासी साई टांगरटोली, थाना लोदाम, जिला जशपुर (छ.ग.) बताया। वाहन की जांच करने पर उसमें 02 नग मवेशियों को चारों पैर एवं मुंह बांधकर क्रूरतापूर्वक रखा हुआ पाया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा मवेशियों को शंकरगढ़ क्षेत्र से खरीदकर झारखंड के गुमला ले जाना बताया गया। विवेचना के दौरान प्रार्थी एवं गवाहों के कथन दर्ज किए गए तथा आरोपी के कथन के आधार पर जप्ती की कार्यवाही की गई। आरोपी तस्लीम खान पिता स्व. सादिक खान उम्र 28 वर्ष निवासी साई टांगरटोली, थाना लोदाम, जिला जशपुर (छ.ग.) को दिनांक 01.11.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर