Explore

Search

October 3, 2026 5:18 am

लेटेस्ट न्यूज़

राजीव भवन में गांधी-शास्त्री को श्रद्धासुमन, प्रभातफेरी से दिया एकता और अहिंसा का संदेश

अंबिकापुर/अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस 2 अक्टूबर को अहिंसा का संदेश देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। आज 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157 वीं एवं भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री की 122 वीं जयंती थी। इस दौरान कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में आयोजित विचारगोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि जब ताकतवर अंग्रेजों के सामने विचारधाराएं खड़ी होने से डर रही थी तब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता आंदोलन की अलग अलग विचारधाराओं को एक सूत्र में पिरोकर देश को आजादी दिलाई।

शास्त्री जी की बदौलत देश खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बना- बालकृष्ण पाठक

देश के प्रति लालबहादुर के योगदान पर चर्चा करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक ने कहा कि 65 में पाकिस्तान के साथ लडाई को जीतने के बाद लाल बहादुर शास्त्री ने देश को खाद्यान्नों के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की ओर कदम उठाया। जय जवान और जय किसान के नारे के साथ उन्होंने जो अभूतपूर्व कार्य किये उसने देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया। उन्होंने कहा कि यह शास्त्री जी के कार्यों का परिणाम है कि एक प्रधानमंत्री 12 साल सत्ता में होने के बावजूद 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज बांट पा रहा है। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष लोकेश कुमार एवं आभार प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह धंजल ने किया। इस दौरान पीसीसी महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा, संजय विश्वकर्मा, इरफान सिद्दकी, अटल यादव, श्रीमती मधु दीक्षित, दुर्गेश गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता डॉ लालचंद यादव, जगन्नाथ कुशवाहा, जमील खान, आलोक सिह, प्रमोद चौधरी, अविनाश कुमार, मालती सिंह, रजनीश सिह, सोहन जायसवाल, नीतीश चौरसिया, अमित सिन्हा, आशीष जायसवाल, लखन मरावी,ए पी सांडिल्य, अमित वर्मा, अंकित जायसवाल, केदार सिन्हा, चंचलाके सांडिल्य, शकीला सिद्दकी आदि मौजूद रहे।

सेवादल के नेतृत्व में निकली प्रभातफेरी

आज गाँधीजयंती पर कांग्रेस सेवादल के नेतृत्व में राजीव भवन से गांधी चौक पर गाँधी जी की प्रतिमा तक कांग्रेस ने प्रभात फेरी निकली। प्रतिमा स्थल पहुँच सेवादल कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा स्थल की सफाई की। इसके उपरांत गाँधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री बालकृष्ण पाठक, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह धंजल, सेवादल के संभागीय प्रभारी महासचिव विनीत विशाल जायसवाल, सेवादल जिलाध्यक्ष लोकेश कुमार, सेवादल महिला जिलाध्यक्ष प्रीति सिह, विनोद एक्का, लूकस एक्क, विकास शर्मा, मुन्नवर अली, प्रणय बोस , नवनीत तिवारी, राजीव यादव, नितिन तिर्की, अनिमा प्रकाश, साधना जायसवाल, देविका सिंह, निशा सिन्हा, छन्नू राम राजवाड़े, जगत नारायण मानिकपुर, कान्हा सिन्हा, राजू गुप्ता, राहुल प्रताप टोप्पो ऋसभ टोप्पो, अमित टोप्पो, सुजीत जॉन, मनोज ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर