Explore

Search

October 1, 2026 4:41 am

लेटेस्ट न्यूज़

वन क्षेत्र में बिना अनुमति जेसीबी से खुदाई का आरोप, एयरटेल कंपनी के काम पर आम आदमी पार्टी ने उठाए सवाल

लखनपुर के लब्जी में पाइपलाइन विस्तार के दौरान पेड़ों को नुकसान पहुंचने का आरोप, वन विभाग ने कहा—विभाग को नहीं मिला सूचना।

सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लब्जी में निजी कंपनी एयरटेल द्वारा पाइपलाइन विस्तार के लिए कराए जा रहे कार्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि वन क्षेत्र में जेसीबी मशीन से लगातार खुदाई की जा रही है, जिससे पेड़ों और प्राकृतिक वन क्षेत्र को नुकसान पहुंच रहा है। कार्य शुरू करने से पहले संबंधित विभागों से अनुमति लेने और ग्राम पंचायत को सूचना देने की प्रक्रिया का पालन किए जाने पर भी सवाल उठाए गए हैं।मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत लब्जी क्षेत्र में एयरटेल कंपनी की पाइपलाइन विस्तार परियोजना के तहत खुदाई का कार्य कराया जा रहा है। आरोप है कि इस कार्य के दौरान वन क्षेत्र के बड़े हिस्से में जेसीबी मशीन लगाकर खुदाई की गई, जिससे पेड़ों को नुकसान पहुंच रहा है। इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संबंधित विभाग के कर्मचारियों से जानकारी मांगी।

वन विभाग बेखबर

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के अनुसार, जब उन्होंने वन विभाग के कर्मचारियों से पाइपलाइन विस्तार कार्य की अनुमति और विभागीय जानकारी के संबंध में पूछताछ की, तो कर्मचारियों ने कथित तौर पर बताया कि इस कार्य के संबंध में विभाग को कोई सूचना नहीं मिली है। कर्मचारियों ने संबंधित कंपनी के ठेकेदार की तलाश किए जाने की बात भी कही।

यदि वन क्षेत्र में आवश्यक अनुमति के बिना खुदाई की जा रही है, तो यह जांच का विषय है। ऐसे में यह स्पष्ट होना जरूरी है कि संबंधित कंपनी या ठेकेदार ने कार्य शुरू करने से पहले किन-किन विभागों से अनुमति ली है और वन क्षेत्र में खुदाई के लिए निर्धारित नियमों का पालन किया जा रहा है या नहीं।

विधानसभा प्रभारी के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप

इस मामले की जानकारी लेने के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लुण्ड्रा विधानसभा प्रभारी जय मंगल रजवाड़े के साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार किए जाने का भी आरोप लगाया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस घटनाक्रम पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई है।

जांच के बाद स्पष्ट होगी वास्तविक स्थिति

ग्राम पंचायत लब्जी में चल रहे इस कार्य को लेकर अब वन विभाग और संबंधित कंपनी की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले में यह जांच आवश्यक है कि पाइपलाइन विस्तार के लिए विधिवत अनुमति ली गई है या नहीं, खुदाई के दौरान कितने पेड़ों को नुकसान पहुंचा है और संबंधित ठेकेदार ने निर्धारित नियमों का पालन किया है या नहीं।अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले में जांच कर क्या कार्रवाई करते हैं।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर