Explore

Search

September 16, 2026 3:43 am

लेटेस्ट न्यूज़

मानसिक प्रताड़ना से तंग युवती ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर। गांधीनगर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में 27 वर्षीय आरोपी ज्ञान प्रकाश तिवारी उर्फ ज्ञान तिवारी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, 12 सितंबर को युवती का शव उसके घर में फांसी के फंदे पर मिला था। जांच के दौरान परिजनों और गवाहों के बयान में आरोपी द्वारा युवती को लगातार रोक-टोक करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने की बात सामने आई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 108 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर