Explore

Search

September 13, 2026 10:34 am

लेटेस्ट न्यूज़

सरगुजा में कांग्रेस मजबूत : AAP प्रदेश उपाध्यक्ष समेत संगठन के 120 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल

सरगुजा. आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में आज आयाम आदमी पार्टी की सरगुजा इकाई ने पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव के हाथों विधिवत रूप से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व उपमुख्यमंत्री के हाथों पार्टी सदस्यता की रसीद प्रदान कर एवं पार्टी की पट्टिका पहनाकर सभी का कांग्रेस में स्वागत किया गया। कांग्रेस ज्वाइन करने वालों में आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री अलेक्जेंडर केरकेट्टा, सरगुजा जिलाध्यक्ष सीताराम मानिकपुरी, जोन सह प्रभारी नूर हसन अलि सहित जिला संगठन से जुड़े 120 कार्यकर्ता शामिल हैं। कोरबा लोकसभा के प्रभारी अध्यक्ष विजय नायक ने भी पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव के हाथों कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। शैला नृत्य और गाजे बाजे के साथ रैली के रूप में राजीव भवन आये सभी कार्यकर्ताओं का कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। राजीव भवन के सभाकक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव ने कहा किदेश और प्रदेश की परिस्थितियों के अनुरूप एक विचार के साथियों में यह आपसी समझ साझा हुई कि मौजूदा हालात से निपटने के लिए एक साथ आना है। उसी दिशा में आप सभी के कांग्रेस में जुड़ने का स्वागत एवं आभार। आज जब हम सत्ता में नहीं हैं, तब आपका हमारे साथ जुड़ना आज की परिस्थितियों से जूझने के लिए आपके निःस्वार्थ भाव को दर्शाता है।

नवागत सदस्यों का स्वागत करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि राजेंद्र बहादुर सिंह जैसे जुझारू नेतृत्वकर्ता के पार्टी में आने से पार्टी और मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी से कांग्रेस में प्रवेश किये सभी साथियों को बूथ से लेकर जिले तक मे कांग्रेस को मजबूत करने की महती जिम्मेदारी निभानी है।
इस दौरान राजेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि मैने अकेले ही आम आदमी पार्टी को छोड़ कांग्रेस ज्वाइन करने का फैसला किया था, लेकिन पार्टी के आम कार्यकर्ताओं ने यह कहते हुए की टुकड़ों में बंट कर भाजपा का मुकाबला नहीं कर सकते, वो सभी कांग्रेस और पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव में आस्था जताते हुए आज कांग्रेस ज्वाइन किये हैं। उन्होंने कहा कि मुझे अपनी पुरानी पार्टी से कोई शिकायत नहीं है लेकिन आज की परिस्थितियों से उबरने के लिये समान विचारधारा के कार्यकर्ताओं को साथ आना ही पड़ेगा। सभा को 20 सूत्रीय कार्यक्रम के पूर्व उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, अलेक्जेंडर केरकेट्टा, नूर हसन अलि ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान हेमंत सिन्हा, विनय शर्मा, मो इस्लाम, प्रशांत सिह, इंद्रजीत सिंह धंजल, विनीत विशाल जायसवाल, लोकेश कुमार, मो जमील खान, संजय सिंह, विकास शर्मा आदि मौजूद रहे।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर