Explore

Search

August 27, 2026 11:30 am

लेटेस्ट न्यूज़

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर लखनपुर में निकला भव्य जुलूस

लखनपुर. ख़ुशगवार माहौल में मनाया गया ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार,लखनपुर में जश्न का माहौल
अस्पताल में मरीजों को फल वितरण।

इस्लाम धर्म के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश की याद में मनाया जाने वाला ईद मिलादुन्नबी का पर्व आज पूरे देश के साथ साथ सरगुजा सहित लखनपुर में भी अकीदत और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर मुस्लिम समाज द्वारा जुलूस, धार्मिक कार्यक्रम और तकरीर का आयोजन किया गया।26 अगस्त दिन बुधवार को सुबह 9 बजे अमन अंजुमन गौसिया कमेटी और ईद मिलादुन्नबी कमेटी के तत्वाधान में लखनपुर जमा मस्जिद से तिरंगा और इस्लामी झंडे के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस गांधी चौक अस्पताल चौक वार्ड क्रमांक 5 अब्दुल कलाम चौक पुलिस थाना नेशनल हाईवे 130 गुदरी चौक प्रतीक्षा बस स्टैंड होते हुए जामा मस्जिद पहुंच का समापन हुआ जहां जामा मस्जिद के पेश इमाम तौफीक रजा के द्वारा मोहम्मद साहब की जीवनी पर प्रकाश डाला। और उनके बताए हुए मार्गो पर चलने का संकल्प लिया। मुस्लिम समुदाय में ईद मिलादुन्नबी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। मस्जिदों और प्रमुख स्थानों और समाज के लोगों ने अपने घरों को रंग बिरंगी लाइटों पतंगी और इस्लामिक झंडे लगाए गए हैं जो आकर्षक का केंद्र बना हुआ है। पैगंबर मोहम्मद साहब के जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के बच्चे नौजवान और बुजुर्ग उत्साह के साथ शामिल हुए। जुलूस में पत्ती पत्ती फूल फूल या रसूल या रसूल, सरकार की आमद मरहबा , नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। समाज के युवाओं के द्वारा नात शरीफ पढ़ी गई।इस दौरान लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए भाईचारे, अमन, शांति और इंसानियत का संदेश दिया।इस अवसर पर पुलिस प्रशासन की भी मौके पर मुस्तैद रही जिससे यातायात और अन्य व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित रही।

त्योहार के मद्देनज़र महीने भर पहले से तैयारियों का दौर जारी था जिसके बाद आज जुलूस के बाद स्थानीय जामा मस्जिद में अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगो के द्वारा लंगर का व्यवस्था भी किया गया जहाँ बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।

अस्पताल में मरीजों को फल का वितरण
जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मुस्लिम समुदाय के द्वारा प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी अस्पताल और गरीब लोगों के बीच जाकर फल का वितरण करते हुए उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान कमेटी सदर हाजी इदरीश खान सेक्रेटरी नसरत अली, खजांची जौहर अली पूर्व सदर शराफत अली, शहाबुद्दीन खान,महबूब हैदर, फिरदौस अख्तर, इरशाद खान पप्पू, शमीमउद्दीन खान , समीम खान,हाशिम खान, जानिसार अख्तर, रुस्तम खान, इमरान अंसारी शाकिर अंसारी, मतीन अख्तर, शमशेर आलम, सदाकत अली, असलम अली, अमजद अली, जियाउल खान,सदाकत अली, सहित समाज के लोग मौजूद रहे।

ATD News
Author: ATD News

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर